डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ की साझेदारी में आज ऐतिहासिक शुरुआत…….
आदित्य शर्मा।
जयपुर| भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु 15 अगस्त से अच्छा दिन नहीं हो सकता| आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के नए अभियान को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने पोस्टर रिलीज़ कर हरी झंडी दिखाई| “मैं भी बाल सरपंच” नाम से यह अभियान अपनी तरह का पहला अभियान राजस्थान में चलाया जाएगा| इस पोस्टर को रिलीज़ करते समय श्रीमती भूपेश ने कहा की “डिजिटल बाल मेला ने पहले बाल विधायक तैयार किये थे और अब बाल मेला बाल सरपंच तैयार करेगा, जो भविष्य में लोकतंत्र की कमान अपने हाथ में लेंगे| आजादी के अमृत महोत्सव पर इससे अच्छी खबर और क्या हो सकती है की देश की भावी पीढ़ी लोकतंत्र में साझदारी निभाएं”| पोस्टर रिलीज़ के समय मंत्री जी के साथ डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा और प्रिया शर्मा भी मौजूद रही|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस अभियान के तहत बाल मेला राजस्थान की पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के बच्चों तक पहुंचेगा, और उन्हें पंचायत राज प्रणाली के बारे जागरूक करेगा| बच्चों को राजस्थान की राजनीति के दिग्गज और मुख्य किरदारों से रूबरू कराया जाएगा| जिसमें बच्चे उनसे पंचायती राज पर सवाल पूछे सकते है| इस कार्यक्रम में बच्चों को पंचायती राज में उनके अधिकार और कर्तव्य बताये जाएँगे| बच्चों को लोकतंत्र की प्रथम कड़ी के फायदे और अहमियत की जानकारी दी जाएगी| गौरतलब है की राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी जोशी ने 14 नवम्बर 2021 को विधानसभा बाल सभा का आयोजन कर बच्चों की राजनीतिक जागरूकता बढाने की नीवं रखी थी|
इस अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें| जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – ‘

