महिला एवं बाल विकास मंत्री का बच्चों को सन्देश….

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ बनाये इसे सफल ……

आदित्य शर्मा|
जयपुर| भारत के 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के अभियान का पोस्टर रिलीज़ किया गया| “मैं भी बाल सरपंच” नाम से शुरू इस अभियान का पोस्टर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने रिलीज़ किया| इसके साथ ही मंत्री जी ने बच्चों से अपील की “वे इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा जुड़े और इस अभियान को सफल बनायें”| “यह अभियान बच्चों की राजनीतिक जागरूकता में अहम भूमिका निभाएगा”| उन्होंने साथ ही यूनिसेफ को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा की, यूनिसेफ जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने राजस्थान के बच्चों को जागरूक करने का जिम्मा उठाया है, इसके लिए राजस्थान यूनिसेफ का आभारी है|

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला राजस्थान की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सत्र करेगा, जिनमें बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक किया जाएगा| इस अभियान के तहत बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी| देश में आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा नेता, सरपंच, और जागरूक नागरिक बनाने का काम किया जाएगा| इतना ही नहीं डिजिटल बाल मेला एक भव्य सत्र का आयोजन भी करेगा जिसमें राजस्थान की ग्राम पंचायत और पंचायत समिति से एक बाल सरपंच जयपुर लाया जाएगा| ये बाल सरपंच अपनी ग्राम पंचायत या पंचायत समिति का प्रतिनिधित्व करेंगे| अपने ग्राम की समस्या या खूबी देश के सामने रखेंगे| आपकी जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले भी बाल मेला ऐसा एक अवसर बच्चों को राजस्थान बाल विधानसभा के रूप में दे चुका है| जिसमें बच्चों ने विधायक बन अपनी समस्या देश के सामने रखी थी| इस कार्यक्रम का मौका राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी जोशी ने बच्चों को दिया था|

“MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या  इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें|  जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –  ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *