विजेता बच्चे को मिलेगा 1100 रुपये का नकद ईनाम …
शिवाक्ष शर्मा।
सितम्बर,अक्तूबर एवं नवंबर माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला दिसम्बर माह में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को दिसम्बर माह के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।
इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।
डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।
IMPORTANT DATES IN DECEMBER 2023
1 दिसंबर :- विश्व एड्स दिवस
2 दिसंबर :- राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
2 दिसंबर :- गुलामी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
2 दिसंबर :- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस
3 दिसंबर :- विश्व विकलांग दिवस या विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस
4 दिसंबर :- भारतीय नौसेना दिवस
5 दिसंबर :- आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
5 दिसंबर :- विश्व मृदा दिवस
6 दिसंबर :- बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि
6 दिसंबर :- राष्ट्रीय माइक्रोवेव ओवन दिवस
7 दिसंबर :- सशस्त्र बल झंडा दिवस
7 दिसंबर :- अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
9 दिसंबर :- अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
10 दिसंबर :- मानव अधिकार दिवस
10 दिसंबर :- अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि
11 दिसंबर :- यूनिसेफ स्थापना दिवस
11 दिसंबर :- अंतर्राष्ट्रीय स्थापना दिवस
11 दिसंबर :- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस
12 दिसंबर :- सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस
14 दिसंबर :- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
16 दिसंबर :- विजय दिवस
16 दिसंबर :- अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
18 दिसंबर :- अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
19 दिसंबर :- गोवा का मुक्ति दिवस
20 दिसंबर :- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस
22 दिसंबर :- राष्ट्रीय गणित दिवस
22 दिसंबर :- शीतकालीन अयनांत
23 दिसंबर :- किसान दिवस
24 दिसंबर :- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
25 दिसंबर :- क्रिसमस दिवस
25 दिसंबर :- सुशासन दिवस (भारत)
31 दिसंबर :- नववर्ष की पूर्वसंध्या
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

