अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आज …

अपनी मातृभाषा के बारे में आप क्या जानते हैं….?

अंकित जैमन 

विश्व भर में 21 फरवरी को  ’Internation Mother Language Day’ के रूप में मनाया जाता है। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य क्या है, तो पढ़ें  आगे  –

अर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है?
–इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में अपनी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करना है ।

इस की शुरुआत कब हुई? –
– 17 नवंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को/ UNESCO) के सामान्य सम्मेलन में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।  इसे मनाने का विचार सबसे पहले बांग्लादेश द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

भारत की भाषाएं –
– भारत विविध संस्कृति और भाषा का देश है । 1961 की जनगणना के अनुसार , भारत में 1652 भाषाएं बोली जाती हैं। हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है और इसे राजभाषा का दर्जा मिला है।

डिजिटल  बाल मेला के बच्चे भी भारत के हर हिस्से में मौजूद है जहाँ, हर स्थान पर अलग – अलग मातृभाषा है | क्या आप अपनी मातृभाषा के बारे में जानते हैं ? आपके यहाँ कौनसी भाषा बोली जाती है ? आप “अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा के प्रति लोगों को कैसे जागरूक करे “इस पर भी वीडियो बनाकर हमे भेज सकते हैं। बच्चे साथ ही अपनी मातृभाषा के बारे में भी सबको बता सकते हैं |

 डिजिटल बाल मेला से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 8005915026 पर संपर्क कर सकते है या हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स में फॉलो कर सकते है ।

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *