कैसा रहा है इनका राजनीतिक जीवन
शिवाक्ष शर्मा।
राजेंद्र राठौड़ का जन्म 21/04/ 1955 को ग्राम हरपालसर तहसील सरदारसहर जिला चूरू के अंदर हुआ। इनके पिता का नाम उत्तम सिंह है। और इनकी माता का नाम हर फुल कंवर है।
राजेंद्र राठौड़ का राजनीतिक करियर काफी खास रहा है. आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिनती होती है.1980 में तारानगर विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़े थे पहले चुनावी रण में राठौड़ का शिकस्त मिली।1990 में इस सीट को जीतकर विधानसभा राठौड़ पहुंचे। 1993 से लेकर 2018 तक हुए चुनावों में राठौड़ ने कभी हार का सामना नहीं किया। वे हर बार विधायक बनते रहे हैं।
राजेन्द्र राठौर सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहें हैं। आइए जानते हैं उनके द्वारा किए कुछ सामाजिक कार्यों के बारे में.
• पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज – अक्टूबर 2018 में, राठौड़ ने चूरू में मेडिकल कॉलेज खोलने का अभूतपूर्व कदम उठाया जो अब कई छात्रों की मेडिकल अध्ययन की आवश्यकता को पूरा कर रहा है।
• लोहिया लॉ कॉलेज – लोहिया कॉलेज ने पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम और स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।
• चूरू नेचर पार्क – सितंबर 2018 में उन्होंने चूरू में भव्य नेचर पार्क का उद्घाटन किया। राजस्थान में जयपुर के सेंट्रल पार्क के बाद दूसरा सबसे बड़ा नेचर पार्क चुरू में स्थित है। यह 90 बीघे भूमि पर बना है और इसमें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के तहत लगभग 20 प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। यह योग केंद्र, दो एक्यूप्रेशर ट्रैक, रेत पथ, ओपन जिम, वॉच टावर, नॉलेज पार्क, महिला पार्क, चिल्ड्रेन पार्क और स्वामी गोपालदास ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।
• मेडिकल रिलीफ सोसायटी – 1993-98 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रहते हुए राठौड़ मेडिकल रिलीफ सोसायटी की शुरुआत करने में अग्रणी रहे। तब से इसे कई भारतीय राज्य सरकारों द्वारा अपनाया गया है।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

