आइये जानते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में…

आइये जानते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में।

 

शिवाक्ष शर्मा।

 

जब भी हमने प्रयोगों नई खोज और नए अविष्कार की बात करते हैं तो हमारा ध्यान अक्सर विदेश की ओर जाता है यह हम भारतीयों का एक स्वभाव बन चुका है परंतु हमारे देश में भी ऐसे महान वैज्ञानिक हुए हैं जिनके ज्ञान का डंका पूरे विश्व में बजा है जिन्हें पूरा विश्व सलाम करता है ऐसे ही हैं एक महान वैज्ञानिक सर सी वी रमन।
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की याद में भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। अपनी इस अदभुद खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बाद में वह वैज्ञानिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए।
राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने 1986 में केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में घोषित किया जाए। यह केवल सर सी.वी. रमन की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए नहीं था, बल्कि अन्य वैज्ञानिकों के योगदान को भी मान्यता देने के लिए किया गया था।
सरकार की स्वीकृति के बाद, 28 फरवरी 1987 को पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दिन को विशेष बनाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी वर्ष से राष्ट्रीय विज्ञान प्रसार पुरस्कार की शुरुआत हुई, जिसमें विज्ञान और संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट एवं व्हाट्सऐप चैनल पर ले सकते हैं।

 

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *