शिवाक्ष शर्मा।
डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित अक्तूबर महिने के महत्वपूर्ण दिनों पर शुरू आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का अब केवल एक दिन शेष है। आपको बता दें कि ये प्रतियोगिता सितंबर व अक्तूबर महीने के लिए शुरू की गई थी। सितम्बर महीने की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की वैशाली ने बाजी मारी थी एवं ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ का टाइटल अपने नाम किया था। आपको बता दें कि विजेता को ₹1100 का ईनाम भी दिया जाएगा। देखना ये होगा की अक्तूबर महीने की प्रतियोगिता में कौन बाज़ी मारेगा।
डिजिटल बाल मेला आने वाले दिनों में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

