इंदिरा गांधी पंचायती राज भवन क्यों पहुंचे बच्चे …?

बाल अधिवेशन में क्या सीखा …?

गर्वित शर्मा 

जयपुर : 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित हुए तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन के तहत बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला| बच्चों इसके साथ ही बच्चों ने जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण भी किया| इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने जयपुर के केन्द्रीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल, इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास भवन और राजस्थान विधानसभा जैसी जगहों का भ्रमण किया| बच्चे जब इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास भवन पहुंचे तो यहाँ उन्होंने सेमीनार हॉल देखा| वही सेमीनार हॉल जिसमें पंचायती राज मंत्री और इस विभाग के आला अधिकारी बैठकर ग्राम पंचायतों में विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हैं| यहाँ बच्चों ने इस भवन की कार्यवाही को समझा और इससे जुड़े अपने प्रश्नों को पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत की|

इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास भवन को देख बच्चों को काफी ख़ुशी हुई| उन्होंने यहाँ आकर इस प्रकार कार्यप्रणाली को समझना, एक सौभाग्य बताया| इतना ही नहीं बच्चों ने कहा – “
भरतपुर के रारह  की आरती राठौड़ ने कहा – “हमें ख़ुशी है कि हम इंदिरा गांधी पंचायती राज भवन को देखने पहुंचे हैं, जहाँ से सभी ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर काम किया जाता है| इस भवन में हमें कई जानकारियाँ मिली है, और पंचायती राज प्रणाली से जुडी हमारी सभी जिज्ञासाएं शांत हो गयी है|”

जयपुर की राजावास ग्राम पंचायत के जितेश यादव ने कहा – “यह सौभाग्य की बात है कि हमें इंदिरा गाँधी पंचायती राज भवन देखने का मौका मिला है| हमें इस बात पर गर्व है कि हम उन कुर्सियों पर बैठे हैं, जहाँ पंचायती राज विभाग के कई अधिकारी बैठते हैं|”

गौरतलब है कि इस तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन में राजस्थान के सभी संभागों से बाल प्रतिनिधि शामिल हुए थे| यह वही बाल प्रतिनिधि हैं, जिन्हें बाल पंचायतों में अपने साथियों ने मतदान कर चुना था| डिजिटल बाल मेला ने यूनिसेफ के साथ मिलकर “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत इन बाल पंचायतों का आयोजन किया था|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2022 से हुई थी| डिजिटल बाल मेला इससे पूर्व भी राजस्थान विधानसभा में एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन 14 नवम्बर 2021 को कर चुका है, जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री और विधायक बनकर एक दिन के लिए विधानसभा की कार्यवाही संचालित की थी| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह मौक़ा दिया था|

यदि आपका बच्चा भी प्रतिभावान है तो उसे जोड़ें डिजिटल बाल मेला से जहाँ उसकी प्रतिभा को मंच मिलेगा| डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए आप www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *