कल आमेर किले में बच्चों की रचनात्मकता को मिलेगा मंच।
शहर के उभरते हुए बाल चित्रकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए 12 अप्रैल यानी कल आमेर किले में विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में जयपुर नगर निगम हैरिटेज के 100 वार्ड के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित होंगी।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रमुख चित्रकृतियां:
वार्ड 18, MGSS नहानी का नाका शास्त्री नगर: चित्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सुथरी कॉलोनियों और हरियाली का चित्रण किया गया है।
वार्ड 37, GSSS हाथी बाबू का बाग़: ‘ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया’ विषय पर आधारित चित्र, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है।
वार्ड 30, SK पब्लिक स्कूल: स्वच्छता और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को दिखाने वाला चित्र, जिसमें समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया गया है।
वार्ड 53, लिटिल एंजल्स स्कूल: पृथ्वी के दो स्वरूपों को दर्शाने वाली चित्रकृति—एक ओर हरियाली और स्वच्छता, तो दूसरी ओर प्रदूषण और कचरे से भरा शहर।
वार्ड 21, मंगलम विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल: ‘स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर आधारित चित्र, जिसमें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने और पौधे लगाने का संदेश दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, 100 वार्डों के बच्चों की चित्रकृतियां भी प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगी, जिनमें पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक बदलाव को दर्शाने वाले चित्र शामिल होंगे।
इस अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन फ्यूचर सोसाइटी के तत्वावधान में डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी न केवल बच्चों की कला को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करेगी।

