सुबह 11 बजे होगा ऑनलाइन सत्र का आयोजन….
आदित्य शर्मा.
जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत कल ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया जाएगा. सुबह 11 बजे होने वाले इस ऑनलाइन सत्र में हिमाचल से सेवानिवृत्त आई.ए.एस और झंडूता विधायक श्री जीतराम कटवाल जी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. इस सत्र में वह बच्चों से “कुशल प्रशासक से जन नेता की कहानी” विषय पर संवाद करेंगे.
इस सत्र के आयोजन के पहले मुख्य अतिथि जीतराम कटवाल जी ने बच्चों के लिए सन्देश भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा की- “ज़रूरी नहीं हर बच्चा नेता के रूप में उभरें, परन्तु हर बच्चे को राजनीति की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह अपने लिए एक अच्छा नेता चुनने में सफल हो, साथ ही उन्होंने देश-भर के बच्चों से 25 तारीख को होने वाले ऑनलाइन सत्र में जुड़ने का अनुरोध भी किया.
गूगल मीट के माध्यम से होने वाले इस सत्र में देश-भर और एस.ए.के.एस विद्यालय झंडूता के बच्चे जुड़ेंगे, जो अपने हिस्से के सवाल विधायक जी से कर सकेंगे. गौरतलब है कि यह बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान द्वारा किया जाने वाला दूसरा ऑनलाइन सत्र है. इसके पहले हिमाचल के जसवां परागपुर से विधायक श्री बिक्रम सिंह जी इस ऑनलाइन सत्र का हिस्सा बने थे.
फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा ने बताया कि डिजिटल बाल मेला द्वारा ही 12 जून को हिमाचल विधानसभा बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा. इस विशेष बाल सत्र में कुल 68 बच्चे देश भर से विधानसभा में आयेंगे और सरकार को सुझाव, बाल मुद्दे और समस्याओं से अवगत करेंगे. बच्चों को यह स्वर्णिम अवसर एच.पी विधानसभा स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया है.

