आमेर लाइव प्रतियोगिता के विजेता की इनाम देंगे कला एवं संस्कृति मंत्री श्री बी.डी कल्ला…….

7 जुलाई को पता चलेगा कौन होगा 11,000 का हकदार?

 

आदित्य शर्मा|

जयपुर| डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता को अब 7 जुलाई को इनाम दिया जाएगा| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में  “म्यूजियमस थ्रू माय आईज” के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 मई अंतर्राष्ट्रीय संग्राहलय दिवस के अवसर पर किया गया था| जिसमें बच्चों ने आमेर किले में स्थित गणेश पोल की लाइव पेंटिंग की थी| इस प्रतियोगिता के विजेता को हवा महल में 7 जुलाई को कला एवं संस्कृति मंत्री श्री बी.डी कल्ला द्वारा 11,000 का इनाम पुरस्कृत किया जाएगा| इतना ही नहीं दूसरे स्थान आने पर 5,100 और तीसरे स्थान पर आने पर 1,100 रुपये का इनाम दिया जाएगा| 5 बच्चों के लिए 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी रखा गया है|

अब ऐसे में देखना यह होगा की कौन बच्चा 11,000 रुपये अपने घर लेकर जाएगा| बच्चों का चुनाव डिजिटल बाल मेला के जज और सोशल मीडिया पर जनता की पहली पसंद द्वारा किया जाएगा| यह इनाम पहले 8 जुलाई को दिया जाना था, पर अब 7 जुलाई यह इनाम दिया जाएगा| इसके साथ ही इस दिन हवामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा| जिसमें बच्चों को हवामहल संस्थापक महाराजा सवाई प्रताप सिंह की लाइव पेंटिंग करनी होगी|

आपकी जानकारी के लीये बता दें की म्यूजियमस थ्रू माय आईज पहल के तहत डिजिटल बाल मेला कुल 6 महीनों तक बच्चों को कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करेगा| DBM बच्चों की जागरूकता के प्रति ऐसे आयोजन और पहल लाता रहता है| ऐसी ही एक पहल के तहत बाल मेला ने भारत के इतिहास की पहली राजस्थान विधानसभा बाल सत्र को आयोजन किया था| डिजिटल बाल मेला पिछले दो सालों से बच्चों की जागरूकता और रचनात्मकता पर काम कर रहा है|

आप अपने बच्चे को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *