कुल्लू जिले के हिल स्टेशन बनाते हैं इसे पर्यटकों की पसंदीदा जगह

  1. यहां स्थित मणिकरण झरना गर्म पानी के लिए है मशहूर

शिवाक्ष शर्मा

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में से एक है. इसका मुख्यालय कुल्लू शहर में स्थित है. कुल्लू जिला मंडी प्रमंडल का हिस्सा है. यह राज्य के उत्तर-पूर्वी कोने में स्थित है जिसका क्षेत्रफल 5,503 वर्ग किमी है. कुल्लू जिला मध्य हिमाचल में स्थित है.

कुल्लू दक्षिण में रामपुर शहर से उत्तर में रोहतांग दर्रे तक फैला है. यह जिला उत्तर और उत्तर – पूर्व में लाहौल और स्पीति जिले से, पूर्व में किन्नौर जिले से, दक्षिण में शिमला जिले से, पश्चिम में मंडी जिले से और दक्षिण में कांगड़ा जिले से घिरा है.  कुल्लू जिले में कई हिल स्टेशन स्थित हैं, जिनमें मनाली पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. इसके अलावा पार्वती घाटी के आसपास के जंगलों के बीच बसे मणिकरण अपने गर्म झरनों के लिए प्रसिद्ध है. इन झरनों के पानी को गठिया और इसी तरह की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है. रघुनाथजी और गुरुद्वारा के कारण, मणिकरण हिंदुओं और सिख तीर्थयात्रियों का पसंदीदा स्थान है. हिल स्टेशन होने के कारण यहां घूमने की बहुत सारी जगहें मौजूद हैं, जैसे की रोहतांग दर्रा, मणिकरण साहिब, सोलांग घाटी ,कसोल,हम्प्टा दर्रा, पार्वती घाटी,भृगु झील इत्यादी.

डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|

 

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *