‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम में साक्षी और समर्थं ने जीता सम्मान…

‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम में साक्षी और समर्थं ने जीता सम्मान।

15 जनवरी 2025: ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम के तहत आज श्री जरोडा देवी रेवोचंद गुरनानी सरकारी सिंधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहटीबा वार्ड 94 में डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के सहयोग से एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में स्लोगन और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी ने जीता पहला स्थान:
साक्षी ने अपने प्रेरणादायक स्लोगन,
“सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई।”
और
“स्वच्छता को अपनाना है, बीमारियों को भगाना है।”
से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके स्लोगन स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व को प्रभावी ढंग से व्यक्त करते हैं।

क्विज़ प्रतियोगिता में समर्थं की जीत:
क्विज़ प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छ भारत मिशन और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर सवाल पूछे गए। समर्थं ने अपनी त्वरित और सही उत्तर देने की क्षमता से प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम जी और प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि ने बच्चों की रचनात्मकता और स्वच्छता के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।

डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज की यह पहल बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *