आप कैसे उठा सकते है इसका फायदा….
आदित्य शर्मा|
जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आज हम आपको जानकारी देंगे सुकन्या समृधि योजना के बारे में? यह योजना केंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलायी गई योजना है| प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में इस योजना को शुरू किया गया था| बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के अंतर्गत इस योजना का मकसद बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना था|
इस योजना के तहत माता-पिता 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका का अकाउंट खुला, उसमें 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक जमा करा सकता है| इस योजना के तहत माता पिता १५ वर्ष तक अकाउंट में मन चाही राशी दाल सकतेहै| इस योजना को जब शुरू किया गया था तब लाभार्थी को 8.4 प्रतिशत की ब्याज दर दिया जाता था परन्तु अब इसे बदल कर 7.6 प्रतिशत कर दिया है| इसके चलते लम्बे समय के लिए पैसा जमा करने पर एक अच्छी खासी रकम आप ले सकते है| भारतीय परिवेश में माता-पिता द्वारा बालिकाओं के विवाह के प्रति परेशान रहने के कारण इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा लाया गया|
सुकन्या समृधि योजना के तहत आप सरकारी या निजी की भी बैंक में अपनी बच्ची का खता खुला सकते है साथ ही ब्याज के साथ इस योजना के तहत कर में भी केंद्र सरकार द्वारा छुट दी जाती है|व् बच्चों से जुडी योजनाओं के बारे में जानने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट को रोज़ पढ़े| आपकी जानकारी के लिए बता दें की अब से हर हफ्ते “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत एक बच्चों को एक योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी| इस अभियान के तहत हम बच्चों को सशक्त और जागरूक करना चाहतें है और यह लेख इस मकसद को पूर्ण करने का प्रयास है|
यदि आपका बच्चा भी प्रतिभावान है तो उसे जोड़ें डिजिटल बाल मेला से जहाँ उसकी प्रतिभा को मंच मिलेगा| डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए आप www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

