क्या होगा “बाल पंचायत” में?

“बाल पंचायत”

आदित्य शर्मा।

जयपुर। एक पंचायत में आम जन की सभा होती है, जहाँ आम नागरिक अपनी समस्या अपने सरपंच को बताते हैं। वह समस्या पारिवारिक हो, सामाजिक हो या गाँव के विकास में बाधा पैदा करने वाली हो, इन समस्याओं का समाधान करना ही एक सरपंच का कार्य भी होता है। इन जन सभाओं से आमतौर पर आने वाली परेशानियों का निवारण जल्द और बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाये हो जाता है। परन्तु क्या ऐसी कोई सभा बच्चों के लिए भी है? क्या हमारे लोकतंत्र में बच्चों की बात सुनने के लिए भी कोई कार्य प्रणाली है?

अभी तक तो नहीं, परन्तु जल्द ही बच्चों के लिए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत “बाल पंचायतों” का आयोजन किया जाएगा। इन बाल पंचायतों को और कोई नहीं, बल्कि बच्चों का अपना डिजिटल बाल मेला आयोजित करेगा, जिसकी शुरुआत पंचायती राज की नींव रखने वाले राजस्थान से की जाएगी। इसमें विश्व की जानी-मानी संस्था यूनिसेफ भी बाल मेला का साथ निभाएगी। इन पंचायतों में बच्चों का अपने नेताओं से संवाद करवाया जाएगा। हर बच्चे को बोलने का मौका दिया जाएगा, जिसमें वह अपने गाँव की समस्याओं, परेशानियों और अहम मुद्दों को उठा सकेंगे। इसके तहत पूरी कोशिश की जाएगी कि बच्चों द्वारा उठाई गयी मांगो का हर मुमकिन निवारण किया जाए। हर बच्चे को पंचायत की भूमिका, उनके अधिकार और कर्तव्य समझाए जाएंगे। पंचायतों को “बाल मित्र” के रूप में तराशने की कोशिश भी की जाएगी। इस प्रयास से भावी पीढ़ी को जागरूक कर लोकतंत्र में बाल सहभागिता बढ़ाने का काम डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ करेगा।

इस अभियान के माध्यम से अगर आप भी अपने ग्राम में बदलाव लाना चाहतें है या आपको भी अपने गाँव में “बाल पंचायत” का आयोजन करवाना है, तो आप इस मोबाइल नंबर 8005915026 पर कॉल करें। हम आपके गाँव में “बाल पंचायत” का आयोजन करेंगे। साथ ही आपकी ग्राम पंचायत या शहर के प्रतिनिधि को इस पंचायत में लाएंगे, जहाँ आपकी पंचायत के बच्चे अपनी बात रख सकेंगे।

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर 8005915026 पर रजिस्टर करें। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –  ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *