क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस, बताएँ …

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लें…

गर्वित शर्मा 

जयपुर: भारत में 26 जनवरी 1950 से गणतंत्र शुरुआत हुई थी, तभी से पूरे देश में 26 जनवरी को बड़ी ही धूम –  धाम से इस दिन को राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है| हमारा देश इस वर्ष 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है| इस अवसर पर डिजिटल बाल मेला बच्चों को सुनहरा अवसर दे रहा है| इस वर्ष जयपुर में Republic Day पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का बच्चे हिस्सा बन सकते हैं| इसके लिए बच्चों को बताना है “गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है”| इसके लिए बच्चों को 2 मिनट का वीडियो/ फिल्म / भाषण/ speech  रिकोर्ड कर  या 200 शब्दों में निबंध/ लेख/ article / कविता (poem)  लिखकर डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com या मोबाइल नंबर +8005915026 पर भेजना है| बच्चे अपनी एंट्री डिजिटल बाल मेला के सोशल मिडिया हैंडल्स पर भी 20 जनवरी तक भेज सकते हैं|

इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम देखने का मौका मिलेगा|

यदि आप भी Nation Lover हैं और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आज ही भेजिए अपनी एंट्री|

 अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *