12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. घुमारवीं के हिमसर्वोदया वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे कामेश का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया है. जिसमें वह विपक्स के विधायक की भूमिका निभाते हुए नज़र आए.
सदन में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए उन्होंने नियम 130 के अंतर्गत सरकार से मांग करते हुए कहा कि-” प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग हेतु पहले से चल रहे प्रावधान पर कार्य करते हुए, राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के काफिले में बढ़ोतरी करें. यह पहल हम बच्चों के बेहतर एवं प्रदूषण मुक्त भविष्य की नींव साबित होगी. इसी के साथ हमारे राज्य में 15 वर्ष पूर्व से चल रहे वाहनों को हमें बेन कर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सब्सिडी जनता को मुहैया करनी चाहिए. हर घर में एक व्यक्ति पर एक गाडी का कानून भी सरकार को लागू करना चाहिए”.
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही कि बच्चे ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

