जल संरक्षण हेतु चैंपियंस बढ़ाने की जरूरत- रुशभ हेमानी
मिडिया निभाए बड़ी भूमिका….
जयपुर. जे.एल.एन मार्ग स्थित इंदिरा गाँधी पंचायत भवन में फ्यूचर सोसाइटी द्वारा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण पर एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया. विश्व जल दिवस पर आयोजित इस कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि जल संसाधन विभाग निदेशक मोहम्मद जुनैद मौजूद रहे. चर्चा में यूनिसेफ की ओर से यूनिसेफ राजस्थान ऑफिस कार्य प्रभारी रुशभ हेमानी एवं संवाद विशेषज्ञ अंकुश सिंह हिस्सा बने.
इस दौरान श्री रुशभ ने पत्रकारों और पत्रकारिता के छात्रों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से राजस्थान में गिरते जल स्तर की स्थिति से अवगत कराया एवं जल संरक्षण के तरीकों पर प्रकाश डाला. चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार, समाज को जागरूक कर जल संरक्षण के नए चैंपियंस बनाने में बड़ी भूमिका निभाते है.
द फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा ने बताया कि बतौर पनेलिस्ट वरिष्ठ क्लाइमेट पत्रकार शोएब, वाटर शेड विभाग से पी.के गुप्ता, भू जल विभाग से विनय भारद्वाज सहित, वाग्धारा संस्थान से जयेश, उन्नति संस्थान से शिशिर राजपुरोहित एवं ग्राम गौरव संस्थान से जगदीश एवं राधाकृष्ण इस राउंड टेबल कांफ्रेंस का हिस्सा बने.

