जल्द जारी होंगे सोशल मीडिया के टॉप – 10 नाम

Ajmer live painting competition

बच्चे कल रात 10 बजे तक करवा सकते हैं, अपने पक्ष में वोट 

 

गर्वित शर्मा

जयपुर : अजमेर के राजकीय संग्रहालय में आयोजित की गयी लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में उन टॉप 10 पेंटिंग्स वाले बच्चों के नाम जल्द घोषित किये जायेंगे जिन्हें सोशल मीडिया पर जनता द्वारा अधिक पसंद किया गया है| इस लिए बच्चे 26 सितम्बर रात 10 बजे तक अपने पक्ष में वोट करवा सकते हैं| उसके बाद किये गए वोट मान्य नहीं होंगे|

गौरतलब है कि अजमेर के राजकीय संग्रहालय में 3 सितम्बर को डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित व क्लासमेट द्वारा प्रायोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन समारोह में लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था| इसमें कुल 128 बच्चों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की लाइव पेंटिंग बनायी थी|

इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिशत सोशल मीडिया पर जनता के वोट व 50 प्रतिशत जजेस के निर्णय के आधार पर विजेताओं की घोषणा की जाएगी | बच्चों द्वारा बनाई गयी सभी पेंटिंग्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गयी हैं, जिसके बाद अब जल्द ही सोशल मिडिया के टॉप 10 बच्चों के नाम सामने आयेंगे|

डिजिटल बाल मेला ने कुछ समय पहले ही “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राजस्थान के गाँव के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायत राज प्रणाली पर संवाद करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। डिजिटल बाल मेला इससे पहले “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए योजनाएँ

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ने के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *