जानिए विश्व चिंतन दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
विश्व चिंतन दिवस जिसे मूल रूप से थिंकिंग डे के रूप में जाना जाता है, 22 फरवरी को दुनिया भर में सभी गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स और अन्य गर्ल समूहों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की वजह लड़कियों के बीच सिस्टरहुड और महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने की कोशिश है. साथ ही, दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में एक करोड़ से अधिक गर्ल स्काउट्स के लिए फंड्स बढ़ाना भी इस दिन का मकसद है. विश्व चिंतन दिवस गर्ल स्काउट्स के आपसी रिश्तों को मजबूत बनाते हुए सम्मान और वफादारी की भावना को बढ़ाने का दिन है।
विश्व चिंतन दिवस को मनाने की जरूरत फोर्थ फीमेल स्काउट इंटरनेशनल कोंफ्रेंस ने 1926 में महसूस की थी। इसके बाद ही कोंफ्रेस इस नतीजे पर पहुंची कि हर साल 22 फरवरी के दिन विश्व चिंतन दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा बॉय स्काउट्स के फाउंडर लोर्ड बेडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी लेडी ओलेव बेडेन-पॉवेल, जिन्होंने संगठन के पहले ग्लोबल हेड गाइड के रूप में कार्य किया था, का जन्म भी 22 फरवरी के दिन ही हुआ था।
विश्व चिंतन दिवस का आयोजन विभिन्न गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स संघों द्वारा किया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जो बच्चों को विचारशीलता, विश्व भर में मित्रता, और अंतरराष्ट्रीय समरसता के महत्वपूर्ण सिद्धांतों के साथ परिचित कराते हैं।
गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स यूनियन द्वारा समर्थन एवं सहयोग के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो बच्चों को समृद्धि और सामाजिक संबंधों की अहमियत को समझने का मौका प्रदान करते हैं। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यों और विभिन्न देशों और संस्कृतियों के साथ संवादों का आयोजन किया जाता है।
विश्व चिंतन दिवस के दिन स्काउट्स और गाइड्स अपने समुदायों में सामाजिक सेवा कार्यों में भी योगदान करते हैं, जिससे वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प करते हैं।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट एवं व्हाट्सऐप चैनल पर ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

