राजस्थान के दो प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बताई बड़ी जरूरत।
मीडिया के मित्र बंधु जेंडर मुद्दों पर समाज में अपना योगदान समय के मुताबिक जारी रखें इस मकसद के साथ दो दिन कार्यशालाओ का आयोजन किया गया।
पहली कार्यशाला दैनिक भास्कर के एडिटर मुकेश माथुर की संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम के साथ वहीं दूसरी कार्यशाला रेडिंएंट ग्रुप के डायरेक्टर लोकेश जोशी जी के सानिध्य में संपन्न हुयी।
यूनिसेफ के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट संजय निराला ने बताया कि यूनिसेफ की ओर से लगातार महिला और बच्चों को लेकर काम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति चल रही रूढ़िवादी सोच को बदलने की जरूरत है। यह सोच बदलने में मीडिया की अहम भूमिका है। इस कार्यशाला में इस मुद्दे पर सहमति बनी कि लैंगिक मुद्दों पर निजी जीवन से लेकर पेशे में समानता स्थापित करने के सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।
वरिष्ठ पत्रकार नसीरुद्दीन हैदर खान ने बताया कि आज के दौर में महिलाएँ बौद्धिक, सामरिक और आर्थिक सभी क्षेत्रों में प्रखरता दिखा रही है। लेकिन ऐसी सभी महिलाओं को अपने घर से लेकर दफ्तर तक लंबा संघर्ष करना पड़ता है। इसलिये नहीं कि वो काबिलीयत में पिछड़ रही है बल्कि इसलिये कि समाज की सोच अभी भी उन्हें तय दायरों से बाहर काम करने में श्रृंखलाबद्ध तरीके से रोकती है।
दैनिक भास्कर के एडिटर मुकेश माथुर ने बताया की पत्रकारों को महिला मुद्दों को ज़्यादा से ज़्यादा उठाने की ज़रूरत है| फील्ड में हो रहे भेद भाव, महिलाओं की समस्याओं को बेहतर समझने, उनकी रिपोर्टिंग से लेकर उन्हें प्रसारित करने में दैनिक भास्कर की भूमिका पर भी माथुर ने विस्तार से रोशनी डाली।
द फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत आयोजित कार्यशालाओं का मकसद प्रदेश के पत्रकारों को “लैगिक संवेदनशील” बनाना है. उन्होंने यह भी बताया की मीडिया द्वारा महिलाओं पर होने अपराध की गंभीरता की तुलना में हल्के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे की ऐसी घटनाएँ बार बार होती है , लिहाज़ा ज़रूरी है कि मीडिया के लोग इन विषयों पर ज़्यादा ध्यान दें।
इसी तरह के कार्यक्रमों की अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

