देश भक्ति के रंग में रंगे बच्चे……
आदित्य शर्मा|
जयपुर| आजादी की 75 वी वर्षगांठ, डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने धूम धाम से मनाई| हर घर तिरंगा अभियान के तहत छोटे बच्चों ने अपने घरों और खेतों में तिरंगें फहराए| सीकर के प्रतीक कटारिया , भावना शर्मा, जयपुर की शगुन अग्रवाल, धनुश्री चौधरी संग रीता छाबरा हिमांशु पूनिया, दिवि जैन, सारांश, ललिता बाबल ने डिजिटल बाल मेला के साथ अपनी स्वतंत्रता दिवस की तसवीरें साझा की| इन सभी ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी|इसके साथ डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा ने भी तिरंगा फहराया और डिजिटल बाल मेला से जुड़े सभी बच्चों को स्वंतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयाँ दी| गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला पिछले दो सालों से बच्चों की जागरूकता और रचनात्मकता पर काम कर रहा है| जिसके चलते DBM ने 2020 में कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया था| बच्चों के लिए डिजिटल बाल मेला ने एक ऑनलाइन प्लेटफार्म खड़ा किया है जिसमें बच्चे घर से ही अपनी पसंदीदा एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की आज ही के दिन डिजिटल बाल मेला “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की है| जिसके चलते राजस्थान के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली से अवगत कराया जाएगा और बाल सरपंचों का निर्माण किया जाएगा| जिन्हें एक ऐतिहासिक सत्र में अपनी समस्या देश के सामने रखने का मौका मिलेगा|
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें| जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – ‘

