राजस्थान में चल रहे देश के पहले डिजिटल बाल मेला को लेकर बच्चों में खासा उत्साह बना हुआ है। कोरोनाकाल में बच्चों की बोरियत दूर करने और प्रतिभा निखारने के लिए बाल मेला बच्चों को मंच उपलब्ध करवा रहा है। वहीं, बच्चों के जोश को देखते हुये बाल मेला में एंट्री भेजने की आखिरी तारीख को अब 21 दिसंबर कर दिया गया है। ये तारीख पहले 14 दिसंबर थी। लेकिन बच्चों ने कोरोना जागरुकता के प्रति अपनी जो सजगता दिखायी है वो वाकई काबिले तारीफ है। डिजिटल बाल मेला टीम ने बच्चों की प्रतिभा का सम्मान करते हुये बच्चों को और मौका देने का फ़ैसला किया है।
जो बच्चे अभी तक अपनी एंट्री नहीं भेज पाये हैं वो ये मौका ना छोड़े। क्योंकि डिजिटल बाल मेला का प्रतिभागी बनने के लिए ये आख़िरी सप्ताह है। देश के पहले डिजिटल बाल मेला में जीतने वालों को 25 दिसंबर को अवार्ड भी मिलेगा। बता दें, बाल मेला में दस तरह की प्रतियोगिताएं हैं और हर प्रतियोगिता में जीतने वाले को 5 हज़ार का इनाम है। यानि की क्रिसमस पर होगी बच्चों के लिये तोहफों की बौछार। तो जल्दी भेजिए अपनी एंट्री और शामिल हो जाएं बाल मेला की टोली में।

