डेंटल सर्जन से राजनेता बने माणिक साहा…

वर्तमान में है त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

शिवाक्ष शर्मा 

त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा का जन्म 8 जनवरी 1953 को रविवार के दिन भारत के त्रिपुरा राज्य के अगरतला में एक हिंदू परिवार में हुआ था। माणिक साहा ने त्रिपुरा में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में अपना करियर बनाया और इसके लिए उनकी महत्वाकांक्षाओं ने उन्हें पटना शहर तक पहुंचाया। यहां उन्होंने 1982 में अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी की और पटना के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की। माणिक साहा ने बीआर अंबेडकर मेमोरियल टीचिंग हॉस्पिटल में विभागाध्यक्ष के रूप में सेवा करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 2016 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया। 2020 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 2022 में बीजेपी ने ऐलान किया कि वह बिप्लब देव की जगह माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। वर्तमान में वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

 

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

 

आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।

 

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

 

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

 

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

 

यूट्यूब – https://bit. ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *