नगर निगम हैरिटेज में साधारण सभा का “बाल सभा” आज बाल पार्षद, उठाएंगे शहर की समस्याएं और देंगे समाधान के सुझाव…

नगर निगम हैरिटेज में साधारण सभा का “बाल सभा” आज
बाल पार्षद, उठाएंगे शहर की समस्याएं और देंगे समाधान के सुझाव

जयपुर। नगर निगम हैरिटेज, डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में कल , 14 अगस्त 2025 को पहली बार “निगम सभा बाल सत्र ” का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल में बच्चे पार्षद की भूमिका निभाते हुए अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को निगम की बाल सभा में रखेंगे

डिजिटल बाल मेला द्वारा 50 वार्ड में स्वच्छता कैंप आयोजित किए गए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं—स्लोगन प्रतियोगिता, क्विज़, नाटक, पेंटिंग और खेल—आयोजित की गईं। खेल-खेल में बच्चों ने जाना कि पर्यावरण संरक्षण में वे कैसे अपना योगदान दे सकते हैं। 15000 से ज्यादा बच्चों ने अपने वार्ड को साफ रखने की प्रतिज्ञा ली, 200 से ज्यादा बच्चों ने स्वच्छता संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई। इन बाल कलाकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी आमेर, हवा महल और अल्बर्ट हॉल जैसे ऐतिहासिक स्मारकों पर प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर दुनिया भर के पर्यटकों ने जाना कि जयपुर के बच्चे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति कितने जागरूक हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, अध्यक्षता निगम की महापौर कुसुम यादव करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम हैरिटेज की कमिश्नर निधि पटेल एवं फ्यूचर सोसाइटी के संरक्षक हेमंत भार्गव उपस्थित रहेंगे।

डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि इस विशेष सत्र में चुने गए सभी बाल पार्षदो ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपने “बाल मेयर” का चुनाव किया। इसके बाद बाल मेयर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाल सभा का बोर्ड गठित किया और विभिन्न विभागों के जिम्मेदार पदों का चयन किया । इस पहल का उद्देश्य बच्चों में लोकतांत्रिक सोच, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक निर्णय लेने की समझ को विकसित करना है। यह आयोजन नन्हें नेताओं को यह सिखाएगा कि निर्णय लेना केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *