नवम्बर महीने में भी जारी रहेगी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता…

नवम्बर महीने में भी जारी रहेगी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता।

शिवाक्ष शर्मा।

 

अक्तूबर माह की तरह ही डिजिटल बाल मेला नवम्बर महीने में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को नवम्बर महीने के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।

डिजिटल बाल मेला पिछले साल से “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।

डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-

-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।

– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|

– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा

 

नवम्बर 2024 की महत्पूर्ण तिथियां।

 

1 नवंबर- विश्व शाकाहारी दिवस

1 नवंबर- राज्योत्सव दिवस (कर्नाटक स्थापना दिवस)

1 नवंबर- हरियाणा दिवस

2 नवंबर- ऑल सोल्स डे

2 नवंबर- गोवर्धन पूजा

3 नवंबर- विश्व जेलीफ़िश दिवस

3 नवंबर- विश्व सैंडविच दिवस

3 नवंबर- भाईदूज

5 नवंबर- विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

5 नवंबर- मेलबर्न कप दिवस

6 नवंबर- युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

6 नवंबर- राष्ट्रीय नाचोस दिवस

7 नवंबर- शिशु संरक्षण दिवस

7 नवंबर- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

7 नवंबर- चंद्रशेखर वेंकट रमन जयंती

8 नवंबर – लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन

8 नवंबर- विश्व रेडियोग्राफी दिवस

9 नवंबर- राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

9 नवंबर- उत्तराखंड स्थापना दिवस

9 नवंबर- विश्व स्वतंत्रता दिवस

10 नवंबर- शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस

10 नवंबर- विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस

10 नवंबर- विश्व टीकाकरण दिवस

11 नवंबर – युद्धविराम दिवस (स्मरण दिवस/दिग्गज दिवस)

11 नवंबर- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

12 नवंबर- विश्व निमोनिया दिवस

13 नवंबर- विश्व दयालुता दिवस

14 नवंबर- बाल दिवस और जवाहरलाल नेहरू जयंती

14 नवंबर- विश्व प्रयोज्यता दिवस

14 नवंबर- विश्व मधुमेह दिवस

15 नवंबर- गुरु नानक देव की जयंती

15 नवंबर- झारखंड स्थापना दिवस

16 नवंबर- अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

16 नवंबर- राष्ट्रीय प्रेस दिवस

17 नवंबर- अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस

17 नवंबर- राष्ट्रीय मिर्गी दिवस

19 नवंबर- विश्व शौचालय दिवस

19 नवंबर- अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

20 नवंबर- सार्वभौमिक बाल दिवस

20 नवंबर – अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस

21 नवंबर- विश्व टेलीविजन दिवस

21 नवंबर- विश्व हैलो दिवस

21 नवंबर- राष्ट्रीय दर्शन दिवस

23 नवंबर- फिबोनाची दिवस

23 नवंबर- राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस

24 नवंबर- लचित दिवस

24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस

25 नवंबर- महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

26 नवंबर- राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

26 नवंबर- भारत का संविधान दिवस

28 नवंबर- लाल ग्रह दिवस

28 नवम्बर – धन्यवाद दिवस

29 नवंबर- फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

29 नवंबर- अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस

29 नवंबर- ब्लैक फ्राइडे

30 नवंबर- सेंट एंड्रयू दिवस

डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *