बाल पंचायत में किये वादे को पूरा किया रारह सरपंच कुसुम मोहन ने …
गर्वित शर्मा
जयपुर : भरतपुर जिले की रारह ग्राम पंचायत में, बाल प्रतिनिधियों का जयपुर में तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन में भाग लेकर वापस लौटने पर सम्मान किया गया| रारह की सरपंच कुसुम मोहन रारह ने बाल सरपंच पायल सिंह, बाल उप – सरपंच आरती सिंह और बाल पंच कुमकुम शर्मा को माला पहना और शोल ओढाकर सम्मानित किया| इन बच्चों ने जयपुर में 25 से 27 दिसंबर तक “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के अंतर्गत आयोजित हुए “तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन” में अपने संभाग भरतपुर के बच्चों का प्रतिनिधित्व किया था|
आपकी जानकारी के लिए बता दें, डिजिटल बाल मेला ने 15 अगस्त 2022 को यूनिसेफ के साथ मिलकर “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की थी| इस अभियान के तहत राजस्थान के सातों संभागों में 10 बाल पंचायतों का आयोजन किया गया| इन बाल पंचायतों में चुने गए “बाल प्रतिनिधियों” ने जयपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन में भाग लिया था| इस अधिवेशन में बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से संवाद किया और जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण भी किया| इस दौरान बच्चों ने इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम और राजस्थान विधानसभा का भ्रमण किया|
गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा जान्हवी शर्मा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने के लिए की गयी थी| 14 नवम्बर 2021 को राजस्थान विधानसभा में एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन भी डिजिटल बाल मेला कर चुका है जिसका मौका राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने दिया था| डिजिटल बाल मेला से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज https://www.facebook.com/digitalbaalmela/ | अधिक जानकारी के लिए आप हमें ट्विटर https://twitter.com/DigitalBaalMela?t=tDFsJSd1eEb5fEg20blg9w&s=09 या इन्स्टाग्राम https://instagram.com/digitalbaalmela?igshid=YmMyMTA2M2Y= पर भी फॉलो कर सकते हैं|

