12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन…
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन मुखर करते नज़र आए .पालनपुर के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल विद्यालय में पढ़ रही अक्षरा का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उनका चयन विपक्ष के विधायक के रूप में किया गया.
उन्होंने सदन में एक बहुत ही अहम मुद्दा पेश किया जिसमे उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि – “प्रदेश में कितनी राजकीय करियर काउंसलिंग संस्थान मौजूद है?” साथ ही
“क्या प्रदेश में शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक बच्चों की करियर काउंसलिंग का विचार रखता है?”
अक्षरा ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने विशेष “बाल सत्र” में विपक्ष के नेता के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी.
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

