पूरे देश से बच्चे भेज रहे हैं अपनी पेंटिंग, क्या आपने भेजी है?

पेंटिंग भेजने की अंतिम तारिख जल्द ……….

गर्वित शर्मा

जयपुर : अजमेर के अकबर किले में आयोजित की जाने वाली “शेड्स ऑफ़ कोविड़, पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए पूरे देश के बच्चे बड़ी संख्या में अपनी पेंटिंग्स भेज रहे हैं। 5 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रदर्शनी को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, व अपने कोरोना काल के अनुभवों को कैनवास पर उतारकर डिजिटल बाल मेला को भेज रहे हैं।
अजमेर की अक्षिता कंसारा ने अपनी भेजी है। गोल्डन पब्लिक स्कूल गोविंदगढ़ की कक्षा 6 की छात्रा ने अपनी पेंटिंग में “कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सभी समस्याओं के बारे में दर्शाया है, मात्र 11 वर्षीय बच्ची की यह पेंटिंग देखने में काफी सुंदर है।
उत्तर प्रदेश के आगरा से भी सृष्टि चौधरी ने अपनी पेंटिंग भेजी है, सेंट थॉमस स्कूल की कक्षा 6 की इस छात्रा ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से सभी कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया है।
हरियाणा के रेवाड़ी से हर्षित यादव द्वारा भेजी पेंटिंग भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा होगी। केंब्रिज स्कूल के छात्र की यह पेंटिंग हमें कोरोना के खिलाफ जंग के लिए प्रेरित कर रही है।
भुवनेश्वर के डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या राउत की भेजी पेंटिंग, लॉकडाउन के समय को बखूबी दर्शा रही है। कक्षा 8 की 12 वर्षीय इस बच्ची की पेंटिंग भी आपको क्लासमेट द्वारा प्रायोजित इस प्रदर्शनी में देखने को मिल जायेगी ।

डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढाने वाला एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें बच्चे अपने घर से ही जुड़ सकते हैं| इसकी शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने व बच्चों की कला को एक मंच देने के लिए की गयी थी|

डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जहां पहले सीजन में 10 विभन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी तो वहीँ दूसरे सीजन में भारत का पहला व् ऐतिहासिक बाल सत्र आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री व् विधायक बन सदन का संचालन किया था|
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” व “शेड्स ऑफ़ कोविड”, दो अभियान चलाये जा रहे हैं|
शेड्स ऑफ़ कोविड में भाग लेने के लिए बच्चे कोरोना काल के अपने अनुभवों पर आधारित पेंटिंग तो वहीँ “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान में भाग लेने के लिए बच्चे देश या विदेश के अपने पसंदीदा संग्रहालय का चित्र बनाकर भेज सकते है | डिजिटल बाल मेला द्वारा अनेक शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी जिनमे बच्चों द्वारा बनायीं ये सभी पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएँगी |

अपने बच्चे की पेंटिंग प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें:-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *