यशवी शर्मा की पेंटिंग में पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

यशवी शर्मा की पेंटिंग में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेंट लॉरेंस स्कूल, वार्ड 99 की कक्षा 11 की छात्र यशवी  शर्मा की पेंटिंग “Invest in our planet, switch to greener lifestyle” को अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी डिजिटल बाल मेला और जयपुर हेरिटेज नगर निगम के संयुक्त प्रयास से आयोजित की गई थी।

यशवी की पेंटिंग दो भागों में विभाजित थी—एक ओर प्रदूषित, संसाधन-विहीन धरती को दिखाया गया, जबकि दूसरी ओर हरियाली से भरपूर, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण को चित्रित किया गया। शीर्ष पर लिखा संदेश “Invest in our planet, switch to greener lifestyle” पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा देता है।

इस प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। गणमान्य व्यक्तियों ने प्राची शर्मा की पेंटिंग की सराहना करते हुए कहा कि यह चित्रण लोगों को प्रकृति के प्रति अधिक जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *