आईआरएस से बने राजनेता …
गर्वित शर्मा
जयपुर :- अरविन्द केजरीवाल वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं| इसके साथ ही केजरीवाल, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं| अरविन्द केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार में हुआ था| केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर से यांत्रिकी अभियांत्रिकी में स्नातक डिग्री हासिल की| सन 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में आ गए और उन्हें दिल्ली में आयकर आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया| सन 2000 में उन्होंने अपनी राजकीय सेवा से विश्राम लिया और एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए काम करने वाले, नागरिक आन्दोलन “परिवर्तन” से जुड़ गए| सन 2006 में उन्होंने अपनी सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया और “परिवर्तन” से ही जुड़ गए …
अरुणा रॉय, गोरे लाल मनीषी और कई अन्य लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने “सूचना अधिकार अधिनियम” के लिए अभियान शुरू किया, जो जल्दी ही एक मूक सामाजिक आन्दोलन बन गया, दिल्ली में सूचना अधिकार अधिनियम को 2001 में पारित किया गया और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संसद ने 2005 में सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) को पारित कर दिया।
2 अक्टूबर 2012 को अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत की उन्होंने बाकायदा गांधी टोपी, जो अब “अन्ना टोपी” भी कहलाने लगी है, पहनी थी। उन्होंने टोपी पर लिखवाया, “मैं आम आदमी हूं।” उन्होंने 2 अक्टूबर 2012 को ही अपने भावी राजनीतिक दल का दृष्टिकोण पत्र भी जारी किया। इसके बाद उन्होंने 26 नवम्बर 2012 को “आम आदमी पार्टी” की का गठन किया| इस गठन में उनके साथ लोकपाल आन्दोलन के अनेक सदस्य भी शामिल थे|
इसके बाद 2013 के दिल्ली विधान सभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा जहां उनकी सीधी टक्कर लगातार 15 साल से दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित से थी। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25864 मतों से हराया। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजनीति में धमाकेदार प्रवेश किया। आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतकर प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फरवरी 2015 के चुनावों में उनकी पार्टी ने 70 में से रिकॉर्ड 67 सीटें जीत कर भारी बहुमत हासिल किया। 14 फरवरी 2015 को अरविन्द केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने |
इसके बाद 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी अरविन्द केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया और अरविन्द केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

