फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत आज करेंगे बच्चों से संवाद….

बच्चों को बताएंगे पंचायती राज में उनकी भूमिका…

गर्वित शर्मा 

जयपुर: फुलेरा के विधायक निर्मल कुमावत आज डिजिटल बाल मेला के बच्चों से संवाद करेंगे। इस संवाद में फुलेरा विधायक बच्चों को पंचायती राज व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में बताएंगे। यह संवाद सत्र आज शाम 6:00 बजे डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किया जाएगा जहां बच्चे विधायक महोदय के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस संवाद सत्र में डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित की गई समस्त बाल पंचायतों में चुने गए बाल – सरपंच बाल उपसरपंच और बाल पंच शामिल होंगे इसके अलावा इस संवाद सत्र में सभी जिलों के जिला प्रभारी भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू हुए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत राजस्थान के सभी 7 संभागों में बाल पंचायतों का आयोजन किया गया है। इन सभी बाल पंचायतों में सभी बच्चों ने अपने-अपने मत देखकर लाइव वोटिंग के माध्यम से अपने-अपने बाल प्रतिनिधियों को चुना है। यह सभी बाल प्रतिनिधि अब डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किए जाने वाले संवाद सत्रों में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और अपने गांव, तहसील, जिला व संभाग की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के सामने रखेंगे। इसी के तहत आज पहला सत्र फुलेरा के विधायक निर्मल कुमावत के साथ आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2022 से डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा की गयी है| इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला बच्चों की राजनितिक समझ बढाने के लिए एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन 14 नवम्बर 2021 को कर चुका है| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह एतिहासिक मौका दिया था| आप भी अगर मैं भी बाल सरपंच अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो, करें अपना फ्री रजिस्ट्रेशन डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर| आप डिजिटल बाल मेला के टेलीग्राम या व्हाट्सएप नंबर 8005915026 पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| इस अभियान से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज https://www.facebook.com/digitalbaalmela/ | अधिक जानकारी के लिए आप हमें ट्विटर https://twitter.com/DigitalBaalMela?t=tDFsJSd1eEb5fEg20blg9w&s=09 या इन्स्टाग्राम https://instagram.com/digitalbaalmela?igshid=YmMyMTA2M2Y= पर भी फॉलो कर सकते हैं|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *