बच्चे अपने वीडियो में उठाएं जरूरी मुद्दे …

रखें निम्न बातों का ध्यान …

गर्वित शर्मा

 

जयपुर : डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आयोजित हुए विशेष बाल सत्र के नतीजे जल्द ही आने वाले हैं। जल्द ही इस सत्र के विजेता बच्चे का नाम सार्वजनिक किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में टॉप – 10 बच्चों के नाम सामने आ चुके हैं। अब बारी है टॉप – 3 की। इसके लिए बच्चों को एक वीडियो बनाकर भेजना है इस विडियो में बच्चों को अपने – अपने राज्य की सरकार को कुछ सुझाव देने हैं। बच्चों को अपना वीडियो बनाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है –

1. बच्चे वीडियो में कोई सांप्रदायिक बात ना करें।

2. बच्चों का वीडियो 1 से 2 मिनट के बीच का होना चाहिए।

3. वीडियो बनाते समय मोबाइल को लैंडस्कैप में रखना है।

4. बच्चे अपने वीडियो में कोई भी भड़काऊ भाषा का प्रयोग ना करें।

5. वीडियो के अंत में बच्चों को अपने लिए जनता से वोट मांगने हैं।

 

पढ़िए, कौन हैं विधानसभा बाल सत्र के टॉप – 10 बच्चे

 

इस प्रक्रिया में जिन बच्चों को जनता की अधिक प्रतिक्रिया मिलेगी वे टॉप – 3 में अपनी जगह बनायेंगे। इसके बाद विजेता का ऐलान होगा जिसे 11000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

आपको बता दें कि 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सभागार भवन में इस विशेष बाल सत्र के आयोजन किया गया था जिसमें देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने एक दिन के लिए विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, नेता – प्रतिपक्ष और बाल विधायक की भूमिका निभाई थी। डिजिटल बाल मेला इससे पूर्व राजस्थान विधानसभा में भी बाल सत्र का आयोजन कर चुका है जिसमें 200 बच्चों ने भाग लिया तब। जयपुर की अनुष्का राठौड़ इस विशेष बाल सत्र की विजेता बनी थीं।

 

वर्तमान में डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ द मंथ” प्रतियोगिता की शुरुआत की है जिसमें बच्चों को अक्टूबर माह में आने वाले विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। आप भी अपना आर्टिकल लिखकर डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर 8005915026 पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

 

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *