आदित्य शर्मा|
जयपुर| भारत में पंचायती राज ने सफलता के कई कीर्तिमान हासिल किये है| 33 प्रति शत आरक्षण से महिलाओं की साझेदारी बढ़ी है, वहीं सरपंचों की सक्रियता से ग्रामीण मुद्दों को राष्ट्रीय आवाज़ मिली है| आज देश में ऐसे सेंकडों सरपंच है जो भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास कर रहे है| पंचायत राज व्यवस्था ने गांवों से शहरों और शहरों से निति-नियामकों के बीच की दूरी कम की है|
लिहाज़ा अब जरुरत पंचायत राज को और मजबूत करने की है, ये मजबूती तय होगी बच्चों की भागीदारी से| बच्चों की आवाज़ को मुखर करने से, बच्चों की बात समझने से| ऐसे बोहोत सारे देश है जहा निति निर्धारण में बच्चों की राय ली जाती है| विकासशील देश से विकसित भारत की तरफ बढ़ते हुए, हमें बच्चों की सहभागिता को भी बढ़ाना होगा और इसकी शुरुआत पंचायत राज से ही की जाए तो निश्चित ही, दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र की आवाज़ और भी मजबूत होगी|
डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ इसके लिए एक नए अभियान की शुरुआत कर रहा है, जिसमें बच्चों को यह बताना है की बच्चे पंचायत के बारे में क्या समझते है| राजस्थान की सभी पंचायतों के बच्चे इस नवाचार में शामिल हो सकते है| बच्चों को बताना है की वो पंचायत राज व्यवस्था के बारे में वह क्या जानते है? कितना जानते है इसके क्या फायदे/नुकसान है? इसकी स्थापना कब और किसने की? बच्चे ये भी बताये की पंचायत राज व्यवस्था से जुड़कर अपने विचारो को अभिव्यक्ति का मंच कैसे दे सकते है?
इन बातों को बताने के लिए बच्चे क्या करें?
1. अपने विचारों को संकलित करें?
2. इस विडियो को बनाने के लिए आप किसी बड़े की मदद ले?
3. फिर उनमें से जरूरी और अहम विचारों का विडियो बनाये ?
4. इस विडियो को बनाने के लिए आप अपने खेत या पंचायत भवन भी जा सकते है?
“MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें| जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – ‘

