“बच्चों को सिखाएँ कचरे को अलग करना, ताकि न सड़े, न गले पानी” — श्रीमती मनीता भतीजा
वार्ड 77 स्थित आर.के. मोदी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यापिका श्रीमती मनीता भतीजा ने कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के तहत बच्चों को दिया संदेश। जयपुर, — “मैं बच्चों को इस तरह से अवेयर करूंगी कि वे कचरे को दो अलग डस्टबिन में डालें — सूखा और गीला कचरा अलग-अलग। अगर हम उन्हें यह नहीं सिखाएंगे, तो वे दोनों को मिक्स कर देंगे जिससे कचरा सड़ेगा, बदबू आएगी और पानी भी प्रदूषित होगा।” — यह कहना है श्रीमती मनीता भतीजा का, जो कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के तहत बच्चों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैला रही हैं।
श्रीमती भतीजा ने कहा कि बच्चों को शुरुआत से ही यह समझ देना जरूरी है कि सही तरीके से कचरा प्रबंधन सिर्फ़ सफाई नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की बुनियाद है। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज द्वारा शुरू की गई यह पहल बच्चों में व्यवहारिक जागरूकता ला रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से बच्चों को प्रेरित करती रहेंगी ताकि स्वच्छता सिर्फ़ एक आदत नहीं, बल्कि एक संस्कार बने।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

