विपक्ष विधायक हार्दिका गोदारा ने पूछा सवाल, उद्योग मंत्री ख़ुशी ने दिया जवाब|
आदित्य शर्मा|
जयपुर| बाल दिवस पर हुए राजस्थान विधानसभा बाल सत्र में डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने मंत्रियों की भूमिका निभाते हुए प्रश्नकाल की कार्यवाही की| प्रश्नकाल के प्रश्न 5 में जयपुर की हर्दिका गोदारा [विपक्ष विधायक] ने सरकार द्वारा बालश्रम रोकथाम हेतु किये गए प्रयासों का विवरण सदन में माँगा| जिसका जवाब उद्योग मंत्री ख़ुशी ने दिया और बताया की सरकार द्वारा बाल श्रम रोकने हेतु हेल्पलाइन नंबर हैं व् साथ ही बालश्रम की खबर दिए जाने पर कठोर कार्यवाही के आदेश समस्त जिला अधिकारीयों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा चुके हैं|
इस बाल सत्र के प्रश्न काल में कुल 11 प्रश्न पूछे गए थे जिनका जवाब मंत्री बने बच्चों ने दिया| राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान शाखा के तत्व धान में, फ्यूचर सोसाइटी द्वारा आयोजित LIC द्वारा प्रायोजित और IDBI बैंक द्वारा सह-प्रायोजित यह बाल विधानसभा सत्र अपने प्रकार का पहला सत्र रहा| इस बाल सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया , विधानसभा स्पीकर डॉ. सी.पी.जोशी, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान शाखा सचिव संयम लोढ़ा मौजूद रहे|
डिजिटल बाल मेला की प्रतियोगिता “बच्चों की सरकार कैसी हो?” के माध्यम से 200 बच्चों का चुनाव हुआ था| राजस्थान विधानसभा में बच्चों को आने का मौका विधानसभा स्पीकर डॉ. सी.पी. जोशी ने दिया था| डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने हेतु एक डिजिटल मंच हैं| जिसका नवाचार सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 6 छात्रा जान्हवी शर्मा ने की थी|
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर जाए या कॉल करें 8005915026 पर|
और फॉलो करें हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को|
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

