बाल सरपंचों” का तीन दिवसीय अधिवेशन हुआ शुरू

पोद्दार ने कहा गाँव है कौशल का ख़ज़ाना – बाल प्रतिनिधि करें दोहरी तैयारी

 

आदित्य शर्मा।
जयपुर। में भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आयोजित राजस्थान का पहला “बाल सरपंच अधिवेशन” 25 से शुरु हो चुका है। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में राजस्थान के सभी संभागों से 30 “बाल प्रतिनिधि” शामिल हुए है। इस सत्र में मौजूद रहे मुख्य अतिथि डॉ. आनंद पोद्दार जी ने बच्चों की प्रशिक्षण कार्यशाला में बताया कैसे राजनीति में स्किल उन्हें बेहतर राजनेता बना सकते हैं ।

ये मौक़ा था गुलाबी नगरी में लगे राजस्थान के पहले “बाल सरपंच अधिवेशन का। ” पोद्दार ने ग्रामीण बच्चों को गाँवों में ही नये अवसरों पर ध्यान देना चाहिये साथ ही उन्हें बड़े नेता बनने के लिये कड़ी मेहनत करें ।

कल शुरू हुए इस अधिवेशन में बच्चों ने दिग्गज राजनीतिज्ञों से राजनीति से जुड़ा ज्ञान प्राप्त किया, और राजनीति के नए पहलू समझे। जिनमें “राजनीति और प्रशासनिक ताल–मैल “, राजनीति और समाज” और “बाल राजनीति और भविष्य जैसे विषय शामिल थे। सीकर रोड स्थित आपणो राजस्थान में चल रहे इस अधिवेशन, में रात में “बाल प्रतिनिधियों” के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत आज ये सभी बाल प्रतिनिधि राजस्थान सरकार के सामने सुझाव पत्र पेश करेंगे, जिसमें बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने हेतु सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा। इस प्रस्ताव में वह मुद्दे उठाए जाएंगे जो 10 “बाल पंचायतों” में बाल दावेदारों द्वारा उठाए गए थे और जिनकी बच्चों के जीवन में अहमियत है।

इसके साथ ही आज बच्चे राजस्थान विधानसभा स्थित ऐतिहासिक संग्रहालय भी देखेंगे और राजस्थान की राजनीति को समझेंगे। डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि यह अधिवेशन 25 से 27 दिसम्बर तक रखा गया है।

आप राजस्थान के इस “बाल सरपंच अधिवेशन” का लाइव आनंद इन प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते है-

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *