“में भी बाल सरपंच” ……

अभियान का मकसद…..

आदित्य शर्मा|
जयपुर| भारत के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा “में भी बाल सरपंच” अभियान शुरू किया गया| पर इस अभियान को शुरू क्यों किया गया? या इस अभियान का मकसद क्या है? यह सवाल मन में आना लाज़मी है| डिजिटल बाल मेला इस अभियान के तहत राजस्थान की गाँव-ढाणी के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जागरूक करना चाहता है| देश के आने वाले कल को पता हों की यह प्रणाली कैसे काम करती है और किस प्रकार वह इसमें सजग भागीदारी निभा सकते है| आज हमारे देश में यह प्रणाली तो है पर आम जनता इससे परिचित नहीं है| इस ही कारणवश से ग्रामीण क्षेत्र में धीरे प्रगति दिखाई देती है|

इसमें सुधार किया जानाअब देश के लिए अहम मुद्दा है, 75 वर्षों में भारत ने कई कीर्तिमान हासिल किये है चाहें वह शिक्षा में हो या अन्तरिक्ष| परन्तु तिरंगे को सबसे ऊपर देखने के लिए आम नागरिकों की लोकतंत्र में सहभागिता को और बढ़ाना होगा| इस ही ध्येय के साथ डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने हाथ मिलाया| लोकतंत्र की सबसे प्राथमिक कड़ी है पंचायत और इस ही पंचायत के बारे हम बच्चों को अवगत करेंगे| उनके अधिकार बताएंगे उन्हें अपने कर्तव्य समझाएंगे और देश की भावी पीढ़ी को जागरूक करेंगे| नयी पीढ़ी को हर तरह सशक्त करना और भविष्य के सरपंचों, मंत्रियों व् राज नेताओं की संरचना करना| जिनसे लोकतंत्र ना मात्र मजबूत हो साथ ही भावी पीढ़ी देश में अहम बदलाव लाने में कामयाब हो इस ही मकसद से डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने इस अभियान की शुरुआत की है|

इस अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या  इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें|  जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –  ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *