मोतिहारी जिले के पिपरा गाँव से कार्तिक कुमार ने भेजी अपनी एंट्री…

बिहार पहुँचा “मैं भी बाल सरपंच” अभियान…

गर्वित शर्मा 

जयपुर : पंचायती राज प्रणाली के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किये गये “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की गूंज बिहार तक भी पहुँच गयी है| बिहार के मोतिहारी जिले की ग्राम पंचायत पिपरा के रहने वाले कार्तिक कुमार ने अपनी एंट्री भेजी है| कार्तिक ने वीडियो बनाकर बताया है कि यदि उन्हें भी “बाल सरपंच” बनने का मौका मिलता है तो वह अपनी ग्राम पंचायत के लिए क्या करेंगे|
कार्तिक अपनी वीडियो में बता रहे हैं कि वह “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे| इसके आलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए वह अपने गाँव में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करेंगे| इसके अलावा अपनी ग्राम पंचायत पिपरा के विकास के लिए कार्तिक कई कदम उठाएंगे|
गौरतलब है कि मोतिहारी जिले के ईस्ट चम्पारण स्थित जे. ए. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 5 में पढने वाले कार्तिक डिजिटल बाल मेला के सक्रीय सदस्यों में से एक हैं| इतना ही नहीं, इससे पूर्व भी कार्तिक “शेड्स ऑफ़ कोविड” और “म्यूजियम थ्रू माय आईज” अभियान में भी भाग ले चुके हैं, जहाँ कार्तिक द्वारा बनाई गयी पेंटिंग्स प्रदर्शनी में लगी थी और देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों ने भी कार्तिक की पेंटिंग को देखा था|

कार्तिक की ही तरह यदि आप भी बाल सरपंच बनकर अपने गाँव में बदलाव लाना चाहते हैं तो अपनी वीडियो बनाकर भेजिए डिजिटल बाल मेला को। अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

व्हाट्सएप/टेलीग्राम – +918005915026
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *