विजेता बच्चे को मिलेगा 11000 रुपए का नकद ईनाम…
गर्वित शर्मा
डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वाधान में आयोजित हुए विधानसभा बाल सत्र के विजेता बच्चों के नाम जल्द ही जारी होने वाले हैं। इस प्रक्रिया की परिणाम प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस प्रतियोगी के टॉप तीन बच्चे निम्न हैं –
कामाख्या कौंडल
अरुणोदय शर्मा
आकर्षित शर्मा
इसके बाद जल्द ही विजेता बच्चे का नाम घोषित किया जाएगा जिसे 11000 रुपए का नकद ईनाम मिलेगा।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेला ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वाधान में बाल सत्र का आयोजन किया था जिसमें 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने ही बाल मुख्यमंत्री, विधानसभा बाल अध्यक्ष, मंत्री, नेता – प्रतिपक्ष और विधायक के रूप में एक दिन के लिए विधानसभा का संचालन किया था।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पूर्व 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में भी डिजिटल बाल मेला विशेष बाल सत्र का आयोजन कर चुका है जिसमें देशभर से 200 बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया था। इस विशेष सत्र में अनुष्का राठौड़ ने प्रथम, प्रतीक शर्मा ने द्वितीय तो वहीं देव्यांशी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत दूर करने के लिए जयपुर की जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसे बाद डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की रचनात्मकता तथा प्रतिभा को सामने लाने के लिए कई आयोजन किए जिनमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र, राजस्थान विधानसभा बाल सत्र, मैं भी बाल सरपंच, म्यूजियम थ्रू माई आइज, माई कोविड स्टोरी जैसे कई कैंपेन शामिल हैं जिनमें बच्चों ने पूरे देश से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अनेकों उपहार भी जीते। अभी डिजिटल बाल मेला द्वारा राइटर ऑफ द मंथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बच्चों को अक्टूबर माह के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रुपए का नकद ईनाम मिलेगा। आप भी अपना आर्टिकल डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर 8005915026 पर भेज सकते हैं।।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

