राजस्थान में 16वीं विधानसभा के हो रहे चुनाव …

200 सीटों पर प्रत्याशी आजमाएंगे अपनी किस्मत …

गर्वित शर्मा

इस साल राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है। राजस्थान में 2023 में 16 वीं विधानसभा का चुनाव होगा। इसके लिए दोनों प्रमुख दलों सहित अन्य राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। राजस्थान में होने वाला यह चुनाव 200 सीटों पर लड़ा जाएगा। आपको बता दें कि वर्तमान में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। 2018 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 100 सीटें जीती थी। अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली। वहीं भाजपा ने 73 सीटें अपने नाम कर विपक्ष की भूमिका निभाई है। बाकी की सीटें में बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित अन्य दलों और निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

राजस्थान में हर बार सरकार बदलने का रिवाज है। इसी को देखते हुए इस बार कांग्रेस अपनी सरकार को रिपीट करने के प्रयास में है। यह बात उनके स्लोगन “काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से” में भी दिखाई देती है। वही दूसरी ओर इसी ट्रेंड को कायम रखते हुए भाजपा फिर से सरकार बनाने के मकसद से चुनाव में उतरेगी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कई स्थानीय दल भी इस चुनाव में शामिल होंगे। अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस इस बार राजस्थान के इस रिवाज को बदल पाएगी या भाजपा फिर से राजस्थान में अपनी सरकार बनाने में कामयाब होगी या फिर कोई अन्य दल बाजी मारेगा …

डिजिटल बाल मेला बच्चों की राजनीतिक समझ और जानकारी बढ़ाने के लिए बच्चों के यह जानकारी साझा की है। डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को सामने लाने के लिए कार्य करता है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला ने इस विशेष बाल सत्र का आयोजन किया था जिसमे देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था। इन बच्चों ने स्पीकर, मुख्यमंत्री, मंत्री, तथा विधायक के रूप में विधानसभा की कार्यवाही का संचालन भी किया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह बड़ा मौका दिया था। इससे पूर्व 14 नवंबर 2021 को राजस्थान विधानसभा में भी डिजिटल बाल मेला विशेष बाल सत्र का आयोजन कर चुका है।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *