“मैं भी बाल सरपंच”- राज्यपाल ने बच्चों से क्या कहा – जाने।

राजस्थान की कौन सी प्रमुख हस्ती जुड़ी इस अभियान से।

आदित्य शर्मा|
जयपुर| डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा| जिसमें राजस्थान भर से चुने गए 30 “बाल प्रतिनिधि” शामिल होंगे| इन बाल प्रतिनिधियों का चुनाव 7 संभागों के 8 जिलों की 10 ग्राम पंचायतों में “बाल पंचायत” का आयोजन कर किया गया है| इन बच्चों को 5000 से भी ज्यादा बच्चों ने अपने अमूल्य वोटों से जिताया है|

ऐसे में इस अभियान से राजस्थान के बड़े राजनेता भी जुड़े, जिन्होंने बच्चों को सन्देश दे जागरूक और प्रेरित किया| आइये जानते है किस हस्ती ने बच्चों से क्या कहा-


लोकतांत्रिक मूल्यों में बच्चों की सहभागिता बहुत जरूरी है। बाल साझेदारी से ही उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत होगी।
कलराज मिश्र, राज्यपाल, राजस्थान

Isabel Bardem
भावी नेतृत्व तैयार करने और बाल अधिकारों के संरक्षण का प्रयास है ‘मैं भी बाल सरपंच अभियान’। यूनिसेफ का मकसद है राजस्थान के आखिरी छोर पर बैठे बच्चे तक पहुंचना।
इसाबेल बार्डम, प्रमुख, यूनिसेफ, राजस्थान कार्यालय

राजस्थान की पंचायतों में बाल प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के हम प्रयास करेंगे। राजस्थान को पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनाने में यह अभियान मददगार होगा।
रमेश चंद मीणा, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री, राजस्थान सरकार


डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ का यह अभियान राजस्थान ही नहीं पूरे देश को एक नई दिशा देगा। मेरी शुभकामनाएं सभी बच्चों के साथ।
ममता भूपेश, महिला एवं बाल विकास मंत्री, राजस्थान

डिजिटल बाल मेला के साथ मिलकर बाल मित्र राजस्थान बनाने में बाल आयोग भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। बच्चों का भविष्य उज्जवल हो।
संगीता बेनीवाल, अध्यक्ष, बाल आयोग, राजस्थान।

राजस्थान की ग्राम पंचायतों में बाल पंचायतों के आयोजन में हमारा पूरा साथ है। पंचायत की बैठकों में हम इन बाल सरपंचों को बैठने का अधिकार देंगे।
जयराम पलसानियां, अध्यक्ष, राष्ट्रीय सरपंच संघ.

 

यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *