जनिये क्यों हुई इस दिन की शुरुआत …
अंकित जैमन
महिलाएँ और लड़कियां विज्ञान और प्रौद्योगिकी समुदायों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इस भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए हम “international day of women and girls in science ” मनाते हैं। इसी उपलक्ष्य में विज्ञान सभा में महिलाओं और लड़कियों का 8वां अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया गया|
11 फरवरी 2023 को यह आयोजन अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में हुआ| इस दिवस की शुरुआत 22 दिसंबर 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी ताकि महिलाओं और पुरुषों के मध्य की खाई को भरा जा सके |
इस दिन की आवश्यकता:
विज्ञान (Science) क्षेत्र में देखे तो महिलाओं को उनके पुरुष सहयोगियों की तुलना में छोटे शोध अनुदान दिए जाते है और जबकि वे सभी शोधकर्ताओं के 33.3% का प्रतिनिधित्व करते हैं, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों में केवल 12% सदस्य महिलाएं हैं। महिलाओं को विज्ञान जैसे क्षेत्र में समानता का हक दिलाने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों का अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता हैं।
Digital Baal Mela बच्चों की जानकारी बढ़ाने के लिए हर दिन विभिन्न प्रकार की जानकारी आप के साथ साझा करता है। “विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतराष्ट्रीय दिवस” पर बच्चे भी अपनी बात रख सकते है । आप “विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी कैसे बढ़ाएं ” इस पर भी वीडियो बनाकर हमे भेज सकते है ।
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों का आयोजन करता रहता है । डिजिटल बाल मेला से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज (Facebook Page) https://www.facebook.com/digitalbaalmela/ | अधिक जानकारी के लिए आप हमें ट्विटर (twitter) https://twitter.com/DigitalBaalMela?t=tDFsJSd1eEb5fEg20blg9w&s=09 या इन्स्टाग्राम (Instagram) https://instagram.com/digitalbaalmela?igshid=YmMyMTA2M2Y= पर भी फॉलो कर सकते हैं|

