सुप्रिया शर्मा को मिला हिमाचल विधान सभा पहुंचने का मौका…

12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन…

साक्षी ठाकुर.

 

शिमला. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी. द्वारा प्रायोजित 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी.“बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. रायपुर (चंबा) के जि.एस.एस. विद्यालय, की कक्षा 12 में पढ़ रही सुप्रिया का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था.

16 वर्षीय सुप्रिया ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई और सरकार को महिला सशक्तिकरण की नसीहत दी. उन्होंने बताया कि जब घर की बहु या बेटी घर के बहार समाज में होती है तब वह परिवार की इज्जत होती है वहीं जब घर में उनका मानसिक व शारीरिक शोषण होता है तो समाज मूक-बाधिर की तरह चुप रहता है ऐसा क्यों और इसे सुधरने के लिए सरकार क्या कर रही है.

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई तथा एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया

 

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही कि बच्चे ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया|

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *