स्वच्छता जागरूकता अभियान में अलविरा अशफाक और अस्मा ने मारी बाज़ी…

विजेता बच्चे, वार्ड 64

स्वच्छता जागरूकता अभियान में अलविरा अशफाक और अस्मा ने मारी बाज़ी

जयपुर, 29 जनवरी 2025 – डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के संयुक्त प्रयास से वार्ड 64 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अलविरा अशफाक और क्विज़ प्रतियोगिता में अस्मा ने बाज़ी मारी।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अलविरा अशफाक बनी विजेता
अलविरा अशफाक ने अपने प्रेरणादायक नारों से सभी को प्रभावित किया, जिनमें शामिल थे—

“बापू ने दिया ये संदेश, स्वच्छ बनाना भारत देश”

“भारतवासियों को देना यह संदेश, स्वच्छ बनाना है भारत देश”

“सबसे आगे जाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है”

क्विज़ प्रतियोगिता में अस्मा ने दिखाया ज्ञान
स्वच्छ भारत मिशन और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े सवालों के सटीक उत्तर देकर अस्मा ने क्विज़ प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

विजेताओं को पार्षद प्रतिनिधि और प्रधानाचार्या ने सराहा
पार्षद प्रतिनिधि ग़ज़न फ़र अली और प्रधानाचार्या शुभा बराला ने दोनों विजेता बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि ये बच्चे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। दोनों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य बच्चों को भी स्वच्छता की आदत अपनाने और समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *