हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर जी का राजनीतिक सफर

निभा चुके हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी.

शिवाक्ष शर्मा

जय राम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी, 1965 को मंडी की थुनाग तहसील के टिंडी गांव में हुआ था। उनके पिता झेठू राम राजमिस्त्री का काम करते थे और ठाकुर गांव के स्कूल में पढ़ते थे। उन्होंने 1987 में मंडी के वल्लभ राजकीय कॉलेज से स्नातक और चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया। ठाकुर का राजनीतिक जीवन 1993 के विधानसभा चुनावों में हार के साथ शुरू हुआ, लेकिन उन्होंने लगातार छह विधानसभा चुनाव जीते। साल 1998, 2003 और 2007 में उन्होंने चचियोट और 2012, 2017 व 2023 में सिराज सीट से जीत हासिल की। जयराम ठाकुर कॉलेज में आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हुए और जम्मू-कश्मीर के राज्य सचिव व संगठनात्मक सचिव समेत विभिन्न पदों पर रहे।

प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष और अध्यक्ष बनने से पहले वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। साल 2009 में, उन्हें प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता वाली राज्य की भाजपा सरकार में शामिल किया गया और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया। वह मंडी जिले से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति रहे। साल 2017 में, भाजपा ने उनके मंडी जिले की 10 में से नौ सीटों पर जीत हासिल की थी। साल 2013 में, उन्होंने मंडी सीट से लोकसभा उपचुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से हार गए थे। वर्तमान में श्री ठाकुर हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं|

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *