देश के 68 बाल प्रतिनिधि उठाएंगे बाल मुद्दों को…
जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान का आगाज़ हो गया है. देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बच्चों द्वारा विशेष विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन किया जाएगा. बच्चों को यह स्वर्णिम अवसर हिमाचल-प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने अभियान का पोस्टर विमोचन कर दिया है.
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों से शिमला पहुँच कर इतिहास रचने कि अपील की. उन्होंने कहाँ- बच्चे हमें बहुत कुछ सिखाते है, बच्चे ही देश और समाज का भविष्य है लिहाज़ा राष्ट्रिय मामलों में बच्चों की भागीदारी ज़रूरी है. बच्चों के राजनीती के प्रति जागरूकता बढ़ने के लिए शिमला में बाल सत्र का आयोजन होगा। इस विशेष सत्र का आयोजन 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में किया जाएगा.
हिमाचल प्रदेश “बाल सत्र” विश्व के इतिहास का दूसरा ऐसा विधानसभा सत्र होगा, इसके पहले राजस्थान इस बाल सत्र का साक्षी बन चूका है. डिजिटल बाल माल द्वारा आयोजित इन सत्र से बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था समझने का मौका मिलेगा.
डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा ने विधानसभा स्पीकर को बच्चों के “बाल सत्र” तक पहुँचने की चुनाव प्रक्रिया कि जानकारी दी. गौरतलब है की हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या 68 है. इसके चलते विधानसभा बाल सत्र में कुल 68 बाल प्रतिनिधि भाग ले सकेंगे. बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान का मकसद भावी पीढ़ी को राजनीति के प्रति जागरूक करना एवं भविष्य के नेता राजनेताओं का निर्माण करना है.

