“बच्चों की कला से स्वच्छता का संदेश: अलिसबा की पेंटिंग ने जीता दिल”
डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज द्वारा आयोजित “कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम के तहत, एस.के. पब्लिक स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा अलिसबा ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) के महत्व को प्रदर्शित किया है। यह कार्यक्रम अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में आयोजित किया गया था, जहां उनकी यह पेंटिंग प्रदर्शित की गई है.
इस पेंटिंग में अलिसबा ने प्लास्टिक मुक्त समाज, कूड़े को विभाजित करने, कंपोस्ट खाद्य बनाने, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को दर्शाया है। पेंटिंग में अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों का चित्रण किया गया है, जो लोगों को कचरे को सही तरीके से प्रबंधित करने के लिए प्रेरित करता है.
अलिसबा की पेंटिंग में एक महत्वपूर्ण संदेश है – “डू या डाई”। यह संदेश हमें बताता है कि हमें अपने ग्रह को बचाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को गंभीरता से लेना होगा.
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

