हनुमानगढ़ के पियूष गोयल का हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” के लिए हुआ चयन …

12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में होगा आयोजन…

आदित्य शर्मा.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बनने जा रहा है. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया है, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. अब यह “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आएंगे। हनुमानगढ़ के लिए यह गर्व की बात होगी, क्योंकि टाइम्स पब्लिक विद्यालय, की कक्षा 12 में पढ़ रहे पीयूष का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया है.

पीयूष ने अपनी वीडियो एंट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि केंद्र एवं राज्य सरकार को जनता तक योजनाएं पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर कमिटी का गठन करना चाहिए. इस कमिटी के माध्यम से आम जन तक सरकारी सभी योजनाएं पहुंचें ऐसा किया जाए. इतना ही नहीं उन्होंने गृह मंत्री पद के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें उन्होंने बताया कि वह गृह मंत्री बन कानून व्यवस्था में सुधर लाने हेतु जवाबदेही प्रक्रिया में सुधार लायेंगे.

अब “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर वह अपने इस मुद्दे को सत्र में सरकार और समाज के सामने रखेंगे/रखेंगी. बता दें कि इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल होंगे. इतना ही नहीं नेता-प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, समस्त कैबिनेट और विधानसभा सदस्य भी सत्र में शिरकत करेंगे. इस सत्र की ख़ास बात यह होगी की बच्चे ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाते हुए एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन करेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *