आदित्य कटरियाल ने लिया भाग, हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र में ।

12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन.

शिवाक्ष शर्मा.

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. जी एस एस एस जंबल के आदित्य कटरियाल का चयन भी इस सत्र के लिए हुआ था जिसमें उन्हें सत्ता पक्ष का विधायक बनने का मौका मिला. आदित्य ने अपनी एंट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने गृहमंत्री के लिए दावेदारी भेजी थी| उन्होंने बताया कि भारत ने इतना पैसा आर्मी में निवेश किया है लेकिन फिर भी दुनिया मे भारतीय आर्मी चौथे स्थान पर है, वह गृहमंत्री बन कर भारतीय आर्मी को पहले स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे.

बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हुआ था विशेष बाल सत्र का अयोजन…

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *